How to become a Government Teacher

How to become a Government Teacher, Sarkari Teacher Job प्रक्रिया -SARKARI TEACHER JOB कैसे प्राप्त करेंगे? इस के लिए योग्यता क्या चाहिए।

इस आर्टिकल में हम सरकारी शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता/ qualification प्राप्त करेंगे। एक शिक्षक बनने के लिए कौनसा कोर्स अनिवार्य है।

SARKARI TEACHER के लिए criteria क्या है?

केवल SARKARI TEACHER ही नहीं बल्कि PRIVATE TEACHER के लिए भी NCTE (National Council For Teacher Education) के guideline के अनुसार TRAINED (प्रशिक्षित) होना जरूरी है।

सभी शिक्षण संस्थान सरकारी हो या प्राइवेट में केवल प्रशिक्षित शिक्षक ही पढ़ा सकते हैं।

Government school teacher के 4 स्तर हैं।

  1. Primary teacher class 1- 5 के लिए .
  2. Upper primary class 6 to 8 के लिए.
  3. High school teacher  class 9th – 10th के लिए.
  4. High school teacher  class 11th-12th के लिए.

उपर्युक्त category का शिक्षक बनने के लिए किस डिग्री की आवश्यकता है। एवं शैक्षणिक योग्यता क्या होना चाहिए, चयन किस आधार पर होता है? विस्तार से देखते हैं।

SARKARI TEACHER की चयन प्रक्रिया –

सर्वप्रथम देखते हैं कि किस राज्य में किस आधार पर GOVT TEACHER की नियुक्ति की जाती है।

  सबसे पहले आपको जानना जरूरी है कि SARKARI TEACHER JOB प्राप्त करने के लिए न्यूनतम योग्यता इन्टर/ स्नातक एवं D.El.Ed, B.Ed, B.TC, B.El.Ed अर्थात NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण होनी चाहिए।

एवं आपको शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) पास करना है। 

PRIMARY SARKARI TEACHER कैसे बनें?

प्रारंभिक विद्यालय का शिक्षक बन्ने हेतु –

1INTER/ EQUIVALENT
2D.EL.ED/ B.TC Etc. (any 2 years diploma in Education)
3TET / CTET Qualified & Super TET/BPSC TRE
hOW to become a Govt teacher

प्राइमेरी विद्यालय का शिक्षक बनने के लिए उपर्युक्त Criteria Compulsory है.

D.EL.ED ADMISSION Process-

Bihar में D.EL.ED के लिए अब तक DIET में merit के आधार पर admission होता था। मगर session 2020-21 से इस की प्रक्रिया बदल गई है अब प्रवेश परीक्षा के आधार पर डाइट /प्रशिक्षण कॉलेज में दाखिला होता है।
  • अब DIET में दाखिला के लिए Entrance exam देना जरूरी है।
  • जिसके लिए आवेदन November – December से प्रारंभ होता है।
  • D.EL.ED Entrance से संबंधित सभी जानकारी के लिए निम्नांकित site: www.biharboardvivid.com पर visit करें।
  • 150  Questions का test होता है total 450 marks निर्धारित हैं, 1 QUESTION  के बदले 3 अंक दिए जाते हैं ।
  • Negative marking की भी कन्डिशन है यानि 1 गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिया जाएगा।
  • GOVERNMENT TEACHER / Sarkari Teacher job के लिए यह कोर्स जरूरी है।
  • अन्य राज्य की जानकारी के लिए संबंधित राज्य की शिक्षा विभाग Training College की वेबसाईट पर विज़िट करें।

BIHAR D.EL.ED ENTRANCE का प्रारूप/ पैटर्न /PATTERN:-

SUBJECTQUESTIONS MARKS
 General Hindi /General Urdu3090
Mathematics3090
Science 2060
Social studies 2060
General English2575
Logical & Analytical  reasoning 2575
D.EL.ED

Entrancte test पास करने के बाद District training college अन्य प्रशिक्षण संस्थान में Admission ले पाएंगे। जहां दो वर्षीय D.el.ed program कराया जाता है।

D.EL.ED ADMISSION के लिए TRAINING COLLEGE:-

Bihar के सभी जिलों में training colleges मौजूद हैं, Training college के बारे में अधिक जानने Bihar SCERT या NCERT की ऑफिसियल वेबसाईट पर विज़िट करें।

HOW TO SEARCH (DIET )TRAINING COLLEGE?

 जैसे Kishanganj कि लिए Dietkishanganj.com. Patna कि लिए dietpatna.com इसी प्रकार अन्य जिला का नाम डाल के सर्च करें।

आपके सामने DIET CENTRE की official site खुल जाएगी।

जहां पर सभी प्रकार की जानकारी admission education से संबंधित प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar DIET COLLEGE LIST/ Admission Form

  • dietpurnia.com
  • dietmuzaffarpur.com
  • dietdarbhanga.com
  • Dietsiwan.com
  • dietkatihar.com

इसी प्रकार आप Uttar Pradesh, Assam,  Bengal , Andhra Pradesh Telangana, Punjab ,Haryana एवं अन्य State के DIET Centre के बारे में जान पाएंगे।

Diet college के अलावा देश के लगभग सभी University में D.El.Ed कराया जाता है।

आपके ले लिए यह जानना जरूरी है कि D.el.ed केवल regular मोड से होता है।

  • Patna University
  •  Magadh University
  •  Purnea University
  •  Maulana Azad National Urdu University
  • Aligarh University
  • And Other University
प्रशिक्षण के बाद Government Teacher बनने के लिए TET Qualified होना जरूरी है।

राज्य स्तर पर TET (Teacher Eligibility Test ) अर्थात शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

केन्द्रीय सरकार द्वारा CTET (Central Teacher Eligibility Test) का आयोजन किया जाता है। Government/ प्राइवेट Teacher बनने के लिए TET/CTET qualified होना जरूरी है

संबंधित राज्य का TET qualified के बाद केवल उसी राज्य में शिक्षक बन सकते हैं जबकि CTET पास करने के बाद किस भी राज्य में आवेदन कर सकते हैं।

CTET ( Central teacher eligibility test) Central Government द्वारा आयोजित होता है।

 Class 1- 5 के लिए paper-1 एवं Class 6-8 के लिए paper- 2 निर्धारित है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्नातक ग्रैड शिक्षक)

UPPER PRIMARY SCHOOL Government TEACHER बनने के लिए criteria –

Upper primary यानि Middle school teahcer बनने के लिए D.el.ed/B.ed कर सकते हैं।

Middle school Teacher के लिए जरूरी योग्यता निम्नांकित है।

  1.  Graduation / (equivalent) किसी भी विषय से ।
  2. D.El.Ed /B.Ed degree.
  3.  CTET, TET Second paper qualified  होना चाहिए।

 Middle School शिक्षक की बहाली SUBJECT-WISE की जाती है।

बाकी Criteria primary school teacher के समान है।

3.HIGH SCHOOL Government TEACHER कैसे बनें?

High school Govt teacher बनने के लिए निम्नांकित qualification जरूरी है:-

  1. Graduation/ EQUIVALENT .
  2.  B.Ed (Bachelor in education) Degree.
  3. STET यानि Secondary teacher eligibility test।

Class- 9-10 Government teacher हेतु न्यूनतम योग्यता-

Graduation /स्नातक किसी भी subject से हो, क्यूंकि माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली subject-wise होती है।

इसके लिए Graduation/ स्नातक हो या Urdu Board से Alim मान्यता प्राप्त University से होना जरूरी है।

एवं B.Ed (Bachelor in education) की degree भी जरूरी है।

साथ ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना भी चाहिए।

Government Teacher बनने के लिए B.ed करें-

Session 2020-21 से Direct 4 years integrated B.Ed कोर्स में admission ले सकते हैं।

इंटेगरेटेड कोर्स में दाखिला 12th के बाद लिया जा सकता है। इस कोर्स के माध्यम से graduation के साथ B.Ed भी हो जाता है।

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Ed regular/ Distance mode से सकते हैं।

साधारण B.Ed में दाखिला Graduation/BA के बाद ले सकते हैं।

B.Ed में Admission से पहले entrance test से गुजरना पड़ता है।

Government High School Teacher के लिए B.Ed डिग्री जरूरी है।

Leave a Comment