BIHAR Board Class 9th Admission Form Date 2022 | BSEB 9th Admission form 2022 Last Date

BIHAR Board Class 9th Admission Form Date 2022 | BSEB 9th Admission form 2022 Last Date | 9th ka admission kab se hoga 2022

BIHAR Board Class 9th Admission Form last Date 2022

बिहार बोर्ड Class 9th में एडमिशन के लिए 31 जुलाई 2022 तक प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जाएगा.

1 से 15 जुलाई 2022 तक सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अभियान आयोजित करने के निर्णय लिया गया था जिसे 31 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है.

सत्र 2022-23 में नवम वर्ग में नामांकन की तिथि 31 जुलाई 2022 तक विस्तारित की गई है।

ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 8 उत्तीर्ण हैं एवं 9वीं कक्षा में नामांकन नहीं करा पाए हैं वे अपना नामांकन करा सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2022 Class 9th में Admission की तिथि 31.07.2022 तक विस्तारित की गई है।  

वार्षिक परीक्षा 2022 में कक्षा 8 पास जो छात्र/छात्रा अभी तक नामांकन नहीं कराए हैं वे अपने करीबी माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित हो कर अपना नामांकन करा लें।

वर्ग 9 प्रवेशोत्सव अभियान 2022 कार्यक्रम-

वार्षिक परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण वर्ग के आठवीं के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन वर्ग नबी में ग्रामीण के लिए दिनांक 31 जुलाई 2022 तक राज्य के सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव अभियान का आयोजन किया जाएगा.

वर्ग 9वीं में दाखिला के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं-

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बैठक 15-19 जून 2022 की अवधि में आयोजित की जाएगी.

सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक दिनांक 20 जून 2022 तक आहूत कर वर्ग 8 वीं उत्तीर्ण अनामांकित बच्चों की सूची का संधारण किया जाएगा.

सनी माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के द्वारा दिनांक 30 जून 2022 तक विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति की बैठक की जाएगी.

1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 की अवधि में आयोजित प्रवेशोत्सव अभियान का जिला /प्रखंड /पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा.

प्रवेशोत्सव अभियान के दौरान पोशाक क्षेत्र में मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा.

प्रवेशोत्सव अभियान के दौरान नामांकित विद्यार्थियों का प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को 20 जुलाई 2022 तक भेजा जाएगा.

BIHAR Board Class 9th Admission Date 2022

Eventsविस्तारित तिथि
सत्र- 2022-23 के कक्षा- Class 9th नामांकन तिथि01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक
नामांकित विद्यार्थियों का प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को20 जुलाई 2022 तक
आवेदन का प्रकार ऑफलाइन
bseb 09th Admission

BIHAR Board 09th Admission Form 2022

Class- 09th में नामांकन की तिथि विस्तारित की गई है।

वर्ग नवम में नामांकन विद्यालय में ऑफलाइन किया जाता है, इसका आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

इससे संबंधित सूचना सभी विद्यालयों को दे दी गई है। 09th में नामांकन दिनांक- 31 जुलाई 2022 तक करे जाएंगे।

कक्षा 09th में नामांकन अपने विद्यालय के माध्यम से ले पाएंगे। मध्य विद्यालय /कक्षा 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने निकट के किसी भी हाई स्कूल में वर्ग नवम में दाखिला ले सकते हैं।

वर्ग नवम में दाखिला ऑफलाइन मोड में विद्यालय प्रधान द्वारा लिया जाता है।

विद्यार्थी दाखिला के लिए विद्यालय उपस्थित होकर माध्यमिक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर करें।

BIHAR Board Class 9th Admission Form के लिए जरूरी दस्तावेज़-

वर्ग 9th में नामांकन के लिए जिस विद्यालय से 8वीं कक्षा पास हैं वहाँ से “विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C) प्राप्त करें।

छात्र/ छात्रा  के आधार कार्ड की छायाप्रति

बैंक पासबुक की छायाप्रति

विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज़ फोटो 2 प्रति में

उपर्युक्त दस्तावेज़ को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर सबमिट करें।

विद्यार्थी अपना आधार बैंक खाता से जरूर लिंक कराएं ताकि विभाग द्वारा मिलने वाली सभी तरह की छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त हो सके।

Also Read-

Navodaya Vidyalaya Exam form

Leave a Comment